वित्तीय प्रदर्शन पर संक्षिप्त नोट

सीसीआई की वित्तीय उपलब्धियां

  • कंपनी की अधिकृत पूंजी ₹75.00 करोड़ है और 31 मार्च 2025 तक चुकता पूंजी ₹25.00 करोड़ है।
  • वित्तीय वर्ष 1988-89 से निरंतर लाभ अर्जित कर रही है, केवल वर्ष 2000-01, 2010-11, 2011-12 और 2022-23 में नुकसान हुआ।
  • 31 मार्च 2025 तक आरक्षित निधि और अधिशेष ₹311.01 करोड़ तथा निवल संपत्ति ₹336.01 करोड़ है।
  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में निगम ने अब तक का सर्वोच्च ₹34,632.32 करोड़ का कारोबार किया।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में निगम ने ₹20,008.99 करोड़ का कारोबार हासिल किया।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में निगम ने कर पूर्व लाभ ₹38.37 करोड़ अर्जित किया।
  • वित्तीय वर्ष 2002-03 से 2024-25 तक ₹164.84 करोड़ का लाभांश अदा किया गया।