कपास पर प्रौद्योगिकी मिशन (टीएमसी)

कपास प्रौद्योगिकी मिशन (टीएमसी)

कपास प्रौद्योगिकी मिशन (टीएमसी), भारत सरकार का एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता, विपणन अवसंरचना और ओटाई क्षमताओं में सुधार लाना है। इसे फरवरी 2000 से दिसंबर 2010 के दौरान क्रियान्वित किया गया था।

कपास प्रौद्योगिकी मिशन के चार लघु मिशन थे:

लघु मिशन-I: (कपास अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी सृजन, नोडल एजेंसी: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद),

लघु मिशन-II (प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं विकास, नोडल एजेंसी: कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय),

लघु मिशन-III: (बाजार सुधार) बाज़ार प्रांगणों के विकास के माध्यम से बुनियादी ढाँचा, नोडल एजेंसी: वस्त्र मंत्रालय, कार्यान्वयन एजेंसी: सीसीआई) और

मिनी मिशन-IV: (जी एंड पी कारखानों का आधुनिकीकरण/उन्नयन, नोडल एजेंसी: वस्त्र मंत्रालय, कार्यान्वयन एजेंसी: सीसीआई)।

मिनी मिशन-III और IV, वस्त्र मंत्रालय द्वारा CCI के माध्यम से प्रशासित:

MM-III के अंतर्गत स्वीकृत 250 बाज़ार यार्डों में से 246 ने निर्माण पूरा होने की सूचना दी है और MM-IV के अंतर्गत 1011 जिनिंग और प्रेसिंग इकाइयों में से 859 G&P कारखानों ने आधुनिकीकरण की सूचना दी है।